मछली पालन

उत्तरी बिहार की नदियों में नेपाल से बह कर आ रही मछलियों से सावधान

नेपाल में आए बाढ़ के पानी में मलबे के साथ साथ, तरह-तरह के जलजीव भी बह कर उत्तरी बिहार की नदियों में आ रहे हैं । गंडक नदी और उसके बाढ़ के मैदानों में अनजानी और असामान्य मछलियाँ देखी जा रही हैं।  जिसके बाद बिहार सरकार ने सलाह जारी किए हैं। पूरे उत्तरी बिहार, विशेषके पश्चिम चंपारण और गोपालगंज के निवासियों से कहा है कि जब तक इन मछलियों की पहचान और सुरक्षा की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक इन्हें न खाएं और न ही इनका व्यापार करें।

बाढ़ के मैदानों में बहकर आई मछलियाँ दूषित पानी, मृत जानवरों और प्रदूषकों के संपर्क में आ सकती हैं, जिससे बैक्टीरियल, वायरल या फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इन में से कुछ मछलिया संभवतः बगारियस बगारियस (गूंछ कैटफ़िश) हैं, जो बड़ी मांसाहारी प्रजाति है। मृत्यु के बाद ये जल्दी खराब हो जाती हैं और यदि सही तरीके से न पकाई जाएँ, तो स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं।

Leave a Comment