डेयरी
खुरहा मुँहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम-2019
बिहार के हेर गाँव में पशुओ का टीकाकरन चल रहा है

बिहार के हर गाँव में घर-घर जाकर पशुओं का खुरहा-मुँहपका रोग के विरूद्ध निःशुल्क टीकाकरण अभियान:-
- प्रथम चरण:-30 अप्रैल से 14 मई, 2019 तक (प्रतिदिन 7 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक)चयनित जिले:-औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, मुंगेर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णियाँ, भागलपुर, बाँका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर एवं दरभंगा।
- दूसरा चरण:-24 मई से 07 जून, 2019 तक (प्रतिदिन 7 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक चयनित जिले:- पटना, नालन्दा, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, वैशाली, सारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर एवं मधुबनी।
टीकाकर्मियों द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार घर-घर जाकर गाय एवं भैंस का खुरहा-मुँहपका रोग से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा।
किसी भी पशु का टीकाकरणनहीं होने अथवा टीकाकरण के दौरान राशि की माँग करने की शिकायत पशुपालन निदेशालय, बिहार, पटना के दूरभाष संख्या-0612-2230942 पर की जा सकती है।
कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठायें, अपने गाय एवं भैंस को खुरहा-मुँहपका रोग से बचायें।
कार्यक्रम की विशेष जानकारी के लिए निकटवर्ती पशु चिकित्सालय/संबंधित जिला पशुपालन कार्यालय अथवा पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना (दूरभाष संख्या-0612-2226049) से ले सकते है ।

Leave a Comment