खेती बाड़ी
फसल कटाई में पैसे और समय की बचत कराता है यह हंसुआ, देखिए वीडियो
फसलों के पक जाने के बाद किसानों के सामने यह समस्या रहती है कि वो किस तरह जल्द से जल्द फसल की कटाई करें और अपने उपज को सुरक्षित करें। क्योंकि मौसम कब बदल जाएं यह कोई नहीं जानता। बारिश आकर हमेशा कटे हुए फसलों या पके फसलों को नुकसान पहुंचाती है। जिससे किसानों को काफी घाटा होता है।
फसलों के इसी नुकसान और किसानों की परेशानी को देखते हुए, सासाराम निवासी पंकज आनंद ने एक ऐसा हॅसुआ बनाया है, जिससे फसलों को जल्दी काटा जा सकें। यह मशीन एक लकड़ी का बना हुआ होता है जिसमें एक धारदार ब्लेड लगा होता हैं, जिसके सहारे फसल को जल्द से जल्द काटा जा सकता है। यह मशीन एक दिन में लगभग 5-10 मजदूरों के बराबर काम करता है। यह मशीन एक दिन में गेहूं की फसल लगभग डेढ़ बीघा, तो धान की फसल लगभग एक बीघा तक कटाई कर सकती है। आनंद जी ने बताया कि इस मशीन की कीमत बहुत ही कम है, जिसे कोई भी किसान आराम से खरीद सकता है।
वहीं इस मशीन का इस्तेमाल कर रहें किसान, बेगुसराय के राज नारायण जी से जब इस मशीन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यह मशीन बहुत ही कारगर है। इसके जरिए हम बहुत ही जल्द आसानी से फसलों की कटाई कर ले रहें हैं। बरसीम के फसल में यह मशीन अकेले 4 से 5 मजदूर के बराबर यह काम कर ले रहा है। तकरीबन 15 से 20 मिनट में यह एक कट्ठा तक फसलों की कटाई करता है। इसका इस्तेमाल आप सिर्फ बरसीम में ही नहीं बल्कि धान, गेहूं जैसे अन्य फसलों में भी कर सकते है।
इस मशीन को आप डाकघर के माध्यम से या होम डिलिवरी से भी मंगवा सकते है।
कीमत - 6000 से 6500
पता हैं :-
पंकज आनंद
514, कंपनी सराय
सासाराम, रोहतास, बिहार 821115
फोन न. 06184-222069
संपर्क न. 7091973850
ई-मेल: pankajanand2006@gmail.com
Leave a Comment