सरकारी योजनाएं
मिशन इंद्रधनुष अभियान
मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत सरकार उन सभी बच्चों को डिफ्थेरिया, बलगम, टिटनस, पोलियो, टी.बी., खसरा तथा हेपेटाइटिस-बी से सुरक्षित करना चाहती है, जो अक्सर जैसे रोगों के चपेट में आने से बीमार हो जाते हैं। यदि इन बीमारियों से बच्चों को बचाव समय से नहीं हुए, तो ये बीमारियां बच्चों की मृत्यु का कारण बन सकती हैं।
मिशन इंद्रधनुष अभियान में सरकार उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दे रही है, जहां टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं है या जो बच्चे टीके लेने से छूट गये हैं:-
1) झुग्गी-झोपड़ी, मलीन बस्ती, बंजारा, आदिवासी, ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर, फैक्ट्री एवं कल कारखाने में काम करने वाली कर्मचारी, प्रवासी शहरी।
2) मछुआरों के गांव, नदी तटीय क्षेत्र इत्यादि के आस-पास रहने वाले लोग।
3) कम टीकाकरण वाले क्षेत्र। खसरे से प्रभावित क्षेत्र ध् टीका निवारक रोग प्रकोप वाले क्षेत्र।
4) खाली पड़े उप-केंद्र वाले क्षेत्र, जिसमें तीन महीनों से अधिक समय से कोई ए.एन.एम. तैनात नहीं या ए.एन.एम. लंबी छुट्टी पर या कोई अन्य कारण से अनुपस्थित हों।
5) छोटे गांव, बस्तियां आदि ।
यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की तरफ से निःशुल्क चलाया जा रहा हैं।
Leave a Comment