सरकारी योजनाएं

पल्स पोलियो टीकाकरण के तरह मवेशियों को भी दवा पिलाएगी सरकार!

WHO के माध्यम से देश भर में पोलियों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा एक कार्यक्रम चलाया था। जिससे पोलियो को दूर भगाया गया। फिर भी इसके कुछ विषाणु देश के कुछ राज्यों एवं क्षेत्रों में पाये गये है। जिसके बाद एक बार फिर पल्स पोलियों अभियान को शुरू किया गया। सरकार बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाते है जैसे टीकाकरण अभियान, जिसके अंतगर्गत बच्चों को आंगनबाड़ी या स्वास्थ केंद्रों पर बीसीजी, डिप्थरिया आदि जैसे रोगों का टीका दिया जाता है। 
इसके साथ ही फइलेरिया, विटामीन, आयरन एवं पेट के कीड़ों को खत्म करने वाले दवाओं को निःशुल्क यानी बिना पैसे के वितरित किये जाते है। 

ठीक उसी प्रकार सरकार अब मवेशियों के लिए भी निःशुल्क दवा वितरण के लिए एक कार्यक्रम शुरू करने वाली है। जिसके अंतर्गत टीकाकर्मी घर-घर जाकर मवेशियों को कीड़ा की दवा पिलाएंगे, जिससे वे पेट संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। इस योजना के लिए सरकार बहुत जल्द टीकाकर्मी की भर्ती करने वाली है। यह भर्ती परमानेंट या स्थायी नहीं होगा। इसकी भर्ती ठीक पल्स पोलियों टीकाकर्मी के भांति होगी।इस अभियान में टीकाकर्मियों को पैसा मवेशियों के हिसाब से दिया जाएगा। यानी आप जितने मवेशियों को दवा पिलाएंगे उसके अनुसार आपको पर पशु 1 रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। 

आपको बता दे कि इस अभियान के दौरान टीकाकर्मी मवेशियों को चकमक रोग की दवा ( फेन्बन्जाडोल 150 मि.ग्रा. टेबलेट एवं फेन्बेन्डाजोल 1.5 ग्रा. बोलस )  पिलाएगी। यह योजना पूरी तरह सरकारी है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार वहन करेगी। यह योजना राष्ट्रीय पशुधन स्वास्थ एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किया जाएगा। 

Leave a Comment