खेती बाड़ी
वेस्ट डीकंपोजर: चीज एक, काम अनेक
बिना खाद और कीटनाशक करें अधिक उत्पादन

राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र यानि National Centre of Organic Farming (एन.सी.ओ.एफ.) ने एक ऐसी चीज बनाई है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद किसानों को खेत में न तो खाद डालने की जरूरत पड़ेगी और न ही कीटनाशक। केंद्र के वैज्ञानिकों ने वेस्ट डीकंपोजर का नाम दिया है। उनके प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस वेस्ट डीकंपोजर के इस्तेमाल से किसान बिना खाद और कीटनाशक को उपयोग किए अधिक उत्पादन पा सकते हैं। वेस्ट डीकंपोजर की मात्र 20 रुपए की एक शीशी की मदद से घर के कचरे से ही बेहतरीन खाद भी तैयार की जा सकती है। इसका इस्तेमाल फसलों की सिंचाई से लेकर तैयार फसल में छिड़काव और बीजों के उपचार में भी किया जा सकता है।

कैसे काम करता है वेस्ट डीकंपोजर
छोटी शीशी में आने वाले वेस्ट डीकंपोजर को नीचे बताए गए तरीके इस्तेमाल किया जा सकता है
जरूरी चीजें
- 200 लीटर की क्षमता वाला पानी का ड्रम
- 200 लीटर पानी
- 2 किलो गुड़
- मिलाने के लिए एक लकड़ी का डंडा
इस्तेमाल का तरीका
- सबसे पहले एक ड्रम में 200 लीटर पानी लें
- उसके बाद उसमें 2 किलो गुड़ डाल दें
- फिर वेस्ट डीकंपोजर को डालें
- इस मिश्रण को लकड़ी के डंडे की मदद से अच्छे से मिला लें

गर्मी के दिनों में 2 दिन और सर्दी के दिनों में 4 दिन तक इस मिश्रण को रखें। इसके बाद यह मिश्रण इस्तेमाल के लिए बिलकुल तैयार है। मिश्रण को इस्तेमाल करने के लिए एक बाल्टी में मिश्रण को लेकर फिर 200 लीटर पानी में मिला दें और इस्तेमाल करें। इस तरह मिश्रण बनाते रहें और इस्तेमाल करते रहें। इस मिश्रण को खेती की सिंचाई करते समय पानी में डाल कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ड्रिप सिंचाई में इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फसलों को बीमारी से दूर रखने के लिए महीने में एक बार इक मिश्रण का छिड़काव खेत में करें।
वेस्ट डीकंपोजर से बनाएं खाद, बीजोपचार
कंपोस्ट खाद बनाने के लिए 1 टन घर के कचरे में 20 लीटर वेस्ट डीकंपोजर की मिश्रण छिड़क दें। छिड़कने के बाद सबको अच्छे से मिला दें और ढ़कर कर करीब 40 दिनों के लिए छोड़ कें। 40 दिनों बाद कंपोस्ट खाद बन कर तैयार हो जाएगी। बीजोपचार के लिए एक शीशी वेस्ट डीकंपोजर और 20 किलो बीज लें। सबसे पहले वेस्ट डीकंपोजर में 30 ग्राम गुड़ डालें और अच्छे से मिला दें। इसके बाद इस तैयार मिश्रण से बीजोपचार करें और आधे घंटे बाद बीजों की खेत में बुआई करें।
कैसे पाएं वेस्ट डीकंपोजर
वेस्ट डीकंपोजर राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्रों से सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर उपलब्ध है। किसान चाहे तो वहां से खदीर सकते हैं। अगर आपके आप पास केंद्र न हो तो आप इसे राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्रों से सीधे मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको जितनी बोतलें चाहिए उसके मुताबिक पैसे मनी ऑर्डर या पोस्टल ऑर्डर के जरिए नीचे बता गए पते पर भेज दें-
Director, National Centre of Organic Farming के नाम पर भेज सकते हैं। पता है Address: Sector-19, Hapur Road, Near CBI Academy, Kamla Nehru Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201002, अधिक जानकारी के लिए आप केंद्र के फोन नंबर 0120-2764906 पर फोन भी कर सकते हैं।
Leave a Comment