डेयरी

भैंसें और उनकी विशेषता

पशुपालन में अधिक से अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से पशुपालक गाय के साथ साथ भैंस पालन भी करते हैं। इसी संबंध में प्रतिबद्ध के इस अंक में हम पशुपालकों के लिए डेयरी उद्योग के लिए कुछ भैसों और उनकी विशेषताओं का जिक्र कर रहे हैं। 

भदावरी भैंस

विशेषताएं दूध में अधिक वसा की मात्रा
सूखी अवधि 180 दिन
दुग्धकाल 270 दिन
बच्चों के बीच का अंतराल 15 महीना
दुग्ध उत्पादन 1080 किलो सालाना

मुर्रा भैंस

विशेषताएं

दुधारु नस्ल, चमकीला काला रंग, लंबा भारी शरीर, छोटे सिंग, लम्बी गर्दन, छोटे कान

सूखी अवधि 180 दिन
दुग्धकाल 300 दिन
बच्चों के बीच का अंतराल 16 महीना
दुग्ध उत्पादन 1800 किलो सालाना

निली रावी भैंस

विशेषताएँ मध्यम आकार, काला रंग, पैर और पुँछ पर सफेद निशान, लम्बी गर्दन और छोटे सींग 
सूखी अवधि 180 दिन
दुग्धकाल 300 दिन
बच्चों के बीच का अंतराल 16 महीना
दुग्ध उत्पादन 1950 किलो सालाना

सुरती भैंस

विशेषताएं मध्यम आकार, चमकीला रंग, सीधी पीठ, मध्यम आकार के सींग, सींग पर सफेद, लाल रंग के छल्ले
सूखी अवधि 150 दिन
दुग्धकाल 330 दिन
बच्चों के बीच का अंतराल 16 महीना
दुग्ध उत्पादन 1765 किलो सालाना

 

Leave a Comment