डेयरी

ऐसे बनाएं पशुपालन को लाभकारी

ऐसे करें गाय, बछड़ों का पोषण प्रबंधन

नीते बताए गए तरीकों से अगर गाय और उनके बछड़ों का पोषण प्रबंधन किया जाए, तो न सिर्फ दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बल्कि पशुपालन को लाभकारी भी बनाया जा सकता है।

बछड़े के लिए

सूखा चारा कब खिलाएं
बछड़े को जन्म के 60 दिनों तक सिर्फ मां का ही दूध पिलाएं, सूखा चारा न खिलाएं। उसके बाद के पहले 3 सप्ताह तक बछड़े के शरीर के वजन का 1/10 भाग, 4 से 5 सप्ताह में वजन का 1/15 भाग और 5 सप्ताह बाद शरीर के वजन का 1/20 भाग सूखा चारा खिलाएं। इस बीच बछड़े को मां का दूध जरूरत के मुताबिक पीने दें।

Image 2

हरा चारा कब खिलाएं
बछड़े के एक महीने के होने के बाद उसे कोमल हरा चारा खिलाना चाहिए। यहां आपको बता दें कि गाय का दूध बेचने के लिए बछड़े को बाजार में उपलब्ध स्किम्ड दूध बछड़ो को इस प्रकार पिलाया जा सकता है।

5वें सप्ताह 2.5 लीटर
7वें सप्ताह 2 लीटर
8वें सप्ताह  1.75 लीटर
9वें सप्ताह 1.25 लीटर

 

Image 3

दुधारू गाय के लिए 

सूखा चारा 4 से 5 किलो रोजाना
हरा चारा 10 किलाो रोजाना
दाना मिश्रण 4 किलो रोजाना

गाय का 10 ली से अधिक दूध होने पर हर 2.5 लीटर दूध के लिए 1 किलो दाना मिश्रण खिलाना चाहिए।
 

Leave a Comment