डेयरी
डेयरी विकास कार्ड योजना

डेयरी का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो ये खबर आप ही के लिए है। पंजाब नेशनल बैंक यानि पी.एन.बी. का डेयरी विकास कार्ड, डेयरी व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक योजना है। इसके लिए नीचे बताए गए तरीकों से आवेदन किया जा सकता है।
किसके लिए है योजना
पी.एन.बी. की इस योजना में किसान, भूमिहीन मजदूर या कोई व्यक्ति जिसके पास पशुपालन का अनुभव हो, आवेदन कर सकता है। सारी प्रक्रिया और जांच पूरी करने के बाद बैंक द्वारा आवेदक को पी.एन.बी. डेयरी विकास कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड की वैधता 5 साल है और कर्ज लेने की सीमा भी 1 लाख रुपए है। यहां आपको बता दें कि कर्ज की सारी रकम एक बार में नहीं बल्कि पशुपालक की मांग और जरूरत के आधार पर बैंक द्वारा नकद जारी किया जाता है। पशुपालक को लिए कर्ज को 5 सालों में बैंक को चुकाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी पी.एन.बी. की शाखा में या फिर https://www.pnbindia.in/agriculture-credit-schemes.html पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2222, 1800-103-2222 पर कॉल भी कर सकते हैं।
Leave a Comment