सरकारी योजनाएं

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

कैसे करें योजना के लिए आवेदन

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए बी.पी.एल. श्रेणी यानि गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को मुफ्त एल.पी.जी. कनेक्शन (घरेलू गैस) उपलब्ध करवा रही है। इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ घर की महिलाओं को है, जो पहले लकड़ी, गोबर के उपले या मिट्टे के तेल से चलने वाले स्टोव पर खाना पकाती थीं। ऐसे में इनसे निकलने वाले धूएं का असर महिलाओं की सेहत पर भी पड़ता था, जोकि गैस पर खाना पकाने से नहीं होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के संबंध में जानकारी नीचे दी जा रही है, अगर आपने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है, तो बताए गए तरीकों से कर सकते हैं।

किसे मिल सकता है लाभ? 
जो परिवार 2011 की जनगणना के मुताबिक  बी.पी.एल. श्रेणी में आते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है। 

Image 2

कैसे करें योजने के लिए आवेदन? 
इस योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए  बी.पी.एल. श्रेणी के परिवार की कोई महिला जिसकी उम्र 18 साल से अधिक हो, आवेदन कर सकती है। यहां आपको बता दें कि कनेक्शन महिला के नाम पर ही मिलेगा। योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को के.वाई.सी. फॉर्म यानि ऐसा फॉर्म जिसमें आवेदक की सारी जरूरी जानकारी हो, भरना होगा। इस फॉर्म को आवेदक अपने पास के एल.पी.जी केंद्र से ले सकते हैं। फॉर्म को भरने के बाद वापस एल.पी.जी केंद्र में जमा करना होगा। साथ ही योजना के लिए आवेदन करते समय आवेदक यो यह बताना होगा कि उसे 14.2 किलो वाला सिलेंडर चाहिए या फिर 5 किलो वाला सिलेंडर। आप आवेदन का फॉर्म http://www.pmujjwalayojana.com/download.html पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

Image 3

जरूरी दस्तावेजों की सूची

  1. पंचायत अधिकारी या नगर निगम पालिका अध्‍यक्ष द्वारा अधिकृत बी.पी.एल. कार्ड की कॉपी
  2. बी.पी.एल. राशन कार्ड की कॉपी
  3. फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आई.डी. आदि की कॉपी 
  4. पासपोर्ट साइज की फोटो  
  5. राशन कार्ड की कॉपी 
  6. राजपत्रित अधिकारी (गैजेटेड अधिकारी) द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र 
  7. बैंक खाता नंबर और पासबुक की कॉपी
  8. 2011 के जनगणना के मुताबिक बी.पी.एल. की सूची में नाम का प्रिंट आउट 

कुछ जरूरी बातें

  1. आवेदक का नाम 2011 के जनगणना के मुताबिक बी.पी.एल. की सूची में होना चाहिए
  2. आवेदक महिला की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए
  3. परिवार का पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए
  4. महिला का बैंक खाता होना चाहिए
  5. आवेदक के पास बी.पी.एल. कार्ड और बी.पी.एल. राशन कार्ड होना चाहिए।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में और जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी एल.पी.जी केंद्र या योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pmujjwalayojana.com/ पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment