पंचायत
ऐसे जानें ग्राम पंचायतों को कितना मिला, कितना खर्च हुआ

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी ग्राम पंचायत को सरकार की ओर से गांव के विकास के लिए कितनी रकम मिला, कितना काम हुआ और अभी तक कितना खर्च हुआ, तो ये काम आप घर बैठे कर सकते हैं। सरकार की वेबसाइट http://planningonline.gov.in आपकी इस काम में मदद कर सकती है।

सबसे पहले आपको http://planningonline.gov.in/ReportData.do?ReportMethod=getAnnualPlanReport पर जाना होगा। इस वेबपेज पर आपसे नीचे बताई गई जानकारियां मांगी जाएंगी।
1) वित्तीय वर्ष- जिस वित्तीय वर्ष की जानकारी लेनी है। जैसे 2017-18 वित्त वर्ष की जानकारी चाहिए।
2) राज्य - जिस राज्य की जानकारी चाहिए। मान लीजिए बिहार की जानकारी लेनी है।
3) प्लैन यूनिट- यहां पर आपको 3 विकल्पों जिला पंचायत, ब्लॉक पंचायत और ग्राम पंचायत में एक को चुनना होगा। यहां पर मान लीजिए ग्राम पंचायत का विकल्प चुनते हैं।
4) जिला पंचायत- यहां पर आपको जिस जिले की जानकारी चाहिए, उसकी जानकारी देनी होगी। यहां पर उदाहरण के लिए अररिया को चुनते हैं।
5) ब्लॉक पंचायत- यहां पर आपको ब्लॉक पंचायत के बारे में जानकारी देनी होगी। यहां पर उदाहरण के लिए अररिया को चुनते हैं।
6) ग्राम पंचायत- यहां पर ग्राम पंचायत की जानकारी देनी होती है। यहां पर उदाहरण के लिए अररिया बस्ति को लेते हैं।
7) इन सभी जानकारियों के भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने सारी आ जाएगी।
Leave a Comment