मुर्गी पालन

मुर्गी पालन करें, होगी अच्छी आमदनी

देश में मुर्गी पालन एक व्यवसाय की शक्ल ले चुका है। इसके अधिक मुनाफे की वजह से परंपरागत किसानों के साथ-साथ पढ़े लिखे युवा भी इसे कर रहे हैं। इस व्यवसाय की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें आय की कोई सीमा नहीं है। सब कुछ आपकी मेहनत और मुर्गियों की क्वालिटी यानी गुणवत्ता पर निर्भर करता है। मुर्गी पालन के संबंध में कुछ जानकारियां नीचे दी जा रही हैं।

मुर्गी पालन से जुडी कुछ बातों
1. इसे छोटे स्तर पर शुरू करना अच्छा रहता है।
2. नतीजे अच्छे मिलने के बाद बडे़ फार्म का विकास करना चाहिए।
3. चूजे हमेशा भरोसेमंद और मान्यता प्राप्त हेचरी से ही खरीदें।
4. मुर्गी फार्म खोलने से पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लें।
5. इस व्यवसाय के लिए जंतु विज्ञान की जानकारी होना फायदेमंद है।
6. इस व्यवसाय के लिए किसी खास योग्यता की जरूरत नहीं है।
7. गर्मी के मौसम में मुर्गियों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इन्हें तेज गर्मी से बचाना जरूरी होती है।
8. मौसम में होने वाले बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर मुर्गियों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और उनकी मौत भी हो सकती है।

Image 2

किस जगह करें मुर्गी पालन
1. जगह मेन रोड़ और शहर से बाहर हो
2. बिजली की उचित व्यवस्था हो
3. फार्म हमेशा ऊंचाई वाली जगह पर बनाएं
4. दो पोल्ट्री फार्म एक दूसरे के पास में नहीं हो
5. फार्म की लंबाई पूरब से पश्चिम की ओर हो
6. बीच में ऊंचाई 12 फीट और साइड 8 फीट ऊंची हो
7. चैड़ाई 25 फीट और शेड का अंतर कम से कम 20 फीट हो
8. मुर्गियों के शेड और बर्तनों की साफ सफाई हमेशा करते रहें
9. एक शेड में केवल एक ही ब्रीड के चूजे रखने चाहिए

Image 3

मुर्गियों का खाना
1. मुर्गी पालन में सबसे ज्यादा खर्च उनके दाने पर होता है।
2. चूजों के लिए बाजार में फिनिशर और स्टार्टर राशन आसानी से मिल जाता है।
3. दाने में प्रोटीन और उसकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखना चाहिए।
4. इसके अलावा चूजों को खाने में मक्का, तिल, मूंगफली, जौ और गेूंह के टुकड़े आदि भी दिए जा सकते हैं।
5. मुर्गियों को गीला चारा देने अच्छा रहता है। वे गीला चारा अधिक खाती हैं।

Leave a Comment