तकनीक
जुड़ें UMANG से, उठाएं लाभ
अपने फोन पर पाएं सभी सरकारी सेवाएं

उमंग जिसका पूरा नाम यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस है, एक मोबाइल एप्लीकेशन है। इसका निर्माण इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने मिल कर किया है। इस एप पर केंद्र और राज्य सरकार की सभी ऑनलाइन सेवाएं एक ही जगह पर मिल जाती हैं।
कैसे करें उमंग को डाउनलोड
1. उमंग एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
2. इंस्टॉल करते वक्त आप इसमें अपनी सहूलियत के हिसाब से भाषा को चुन सकते हैं। आपको बता दें कि इस एप्लीकेशन में 13 भाषाओं के विकल्प मौजूद हैं।
3. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डाले। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओ.टी.पी. का मेसेज आएगा जिसे यहां पर देना होगा।
4. सभी शर्तों को स्वीकार है यानि ऐक्सेप्ट के बॉक्स को टिक करें।
5. इसके बाद आपको एम.पिन यानि मोबाइल पिन डालना होगा। उमंग के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यह पिन डालना जरूरी है।
6. इसके बाद आपसे 2 सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब आपको अपने खाते को सुरक्षित करने के लिए देना होगा।
7. इसके बाद आपसे आपका पूरा विवरण जैसे नाम, लिंग, जन्म की तारीख, राज्य, जिला, ई-मेल आई.डी. आदि पूछा जाएगा।
8. आपके दिए ई-मेल आई.डी. पर एक वेरिफिकेशन मेल यानि पुष्टिकरण के लिए एक ई-मेल आएगा जिसे क्लिक करके आपको अपना ई-मेल आई.डी. वेरिफाई करना होगा।
9. यह सब जानकारी देने के बाद आपका खाता उमंग पर बन जाएगा और आप सरकार की सभी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ एक ही जगह पर उठा पाएंगे।

उमंग पर मिलने वाली कुछ सेवाएं
1. टैक्स का भुगतान
2. पेंशन
3. किसान सुविधा
4. पासपोर्ट सेवा
5. भारत और इंडेन की गैस बुकिंग
6. आधार कार्ड
7. बिल का भुगतान
8. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
9. बीमा
10. पैन कार्ड
11. फसल बीमा
12. प्रधानमंत्री अवास विकास योजना
Leave a Comment