गांव खेल

राष्‍ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना

भारत सरकार का युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय देशभर में छिपे प्रतिभाओं की पहचान और उन्हे प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना (एन.एस.टी.एस.एस.) चला रहा है। इसका मक्सद 8 से 12 साल को बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उसे निखारना है जिससे यह भारत का प्रतिनिधित्व विश्व के मंच पर कर सकें। इस योजना का एक उद्देश्य देश में ग्रमीण और आदिवासी इलाकों में खेल को बढ़ावा देना भी है। 5 सालों 2015-16 से 2019-2020 तक चलने वाली योजना में सरकार का उद्देश्य खेल को स्कूलों के स्तर पर छात्र-छात्रों के लिए उनके पाठ्यक्रम की तरह शामिल करना है। साथ ही जिला स्तर के खेल विद्यालयों/ केंद्रीय खेल विद्यालयों/ राष्ट्रीय खेल अकादमियों आदि में संभावित खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है।

खेल प्रतिभा खोज पोर्टल

देश के कोने-कोने में फैली खेल प्रतिभाओं की तलाश करना और उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए इस पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो भी छात्र-छात्रा इस पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपना बायोडेटा या वीडियो www.nationalsportstalenthunt.com पर अपलोड करना होगा। आवदेक चाहे तो आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता की भी जांच कर सकते हैं। योग्यता जांच के लिए वेबसाइट पर विकल्प दिया गया है, जहां पर एक छोटे से फॉर्म को भर कर योग्यता की जांच की जा सकती है। आवेदक चाहे तो आवेदन मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी कर सकता है।

पोर्टल के फायदे

  • इस योजना में पंजीकृत 1000 बच्चों को चुना जाएगा।
  • प्रथम श्रेणी में चयनित बच्चों को 5 लाख रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे।
  • आवेदन के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 8 वर्ष से अधिक होनी चाहिए ।
  • इसमें सभी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • यह एप्लीकेशन फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
  • आप विषय प्रक्रिया परीक्षण और केंद्र के लिए भी जानकारी ले सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को www.nationalsportstalenthunt.com पर जाना होगा। वेबसाइट पर दाईं ओर पंजीकरण की एक विकल्प होगा। वहां पर जा कर आवेदक को पूछी गई जानकारी सही सही भरनी होगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आवेदक का वेबसाइट पर प्रोफाइल बनानी होगी। यह चरण सबसे ज्यादा महत्वपूरण है क्योंकि इसी के आधार आवेदक का चुनाव किया जाएगा। इसलिए प्रोफाइल बनाते समय सभी जानकारियों को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आगे बढ़ें। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक अपनी योग्यता के मुताबिक योजना में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकता है।

Leave a Comment