डेयरी
कम लागत में बकरी पालन फायदे का सौदा

कम पूंजी वाले किसानों के लिए बकरी पालन करना फायदेमंद हो सकता है।
बकरी की नस्लें
देश में बकरियों की कई नस्लें पाई जाती हैं। पशुपालकों को बकरी पालन शुरू करने से पहले इन नस्लों की जानकारी होनी चाहिए।
ओस्मानाबादी बकरी
बकरी की इस नस्ल को दूध और मांस दोने के लिए पाला जाता है। यह नस्ल ज्यादातर महाराष्ट्र में पायी जाती है। आम तौर पर इस नस्ल की बकरी साल में 2 बार प्रजनन करती है। मौजूदा समय में इस नस्ल के बकरे की कीमत 260 प्रति किलो और बकरी की कीमत 300 रुपए प्रति किलो है।
जमुनापारी बकरी
इस नस्ल की बकरी दूसरी नस्लों के मुकाबले ज्यादा दूध देती हैं। यह नस्ल उत्तर प्रदेश में पायी जाती है। इस नस्ल की बकरी साल में एक ही बार प्रजनन करती है और इसके जुड़वाँ बच्चे पैदा होने की संभावना भी कम होती है। इस नस्ल के बकरे की कीमत 300 रुपए प्रति किलो और बकरी की कीमत 400 रुपए प्रति किलो है।
बीटल बकरी
इस नस्ल की बकरी मुख्य रूर से पंजाब और हरियाणा में पायी जाती है। जमुनापारी बकरी के बाद दूध देने के मामले में यह बकरी भी काफी अच्छी है। इस नस्ल की बकरी के जुड़वाँ बच्चे पैदा होने की संभावना जमुनापारी बकरी की तुलना में अधिक होती है। इस नस्ल के बकरे की कीमत 200 प्रति किलो और बकरी की कीमत 250 रुपए प्रति किलो है।
सिरोई बकरी
बकरी की इस नस्ल को दूध और मांस के लिए पाला जाता है। यह बकरी की राजस्थानी नस्ल है। आम तौर पर इस नस्ल की बकरियां साल में 2 बार प्रजनन करती हैं। इस नस्ल के बकरे की कीमत 325 प्रति किलो और बकरी की कीमत 400 रुपए प्रति किलो है।
अफ्रीकन बोर
इस नस्ल की बकरी को ज्यादातर मांस के लिए पाला जाता है। इसकी नस्ल की विशेषता कम समय में वजन का तेजी से बढ़ना है। साथ ही इस नस्ल की बकरी अक्सर जुड़वाँ बच्चे पैदा करती है। इसी वजह से बाजार में इस नस्ल की बकरी की मांग अधिक होती है। इस नस्ल के बकरे की कीमत 350 से लेकर 1500 रुपए प्रति किलो तक और बकरी की कीमत 700 से लेकर 3500 रुपए प्रति किलो तक होती है।
शेड का निर्माण
बकरी पालन के लिए शेड का निर्माण करने के लिए उसकी ऊंचाई कम से कम 10 फीट होनी चाहिए। साथ ही निर्माण इस तरह से करें कि हवा आसानी से आ जा सके।

बकरियों की संख्या
बकरी पालन के लिए एक ही नस्ल की कम से कम एक यूनिट बकरियाँ होनी चाहिए।
संख्या का नियंत्रण
पशुपालक शेड में उतनी ही बकरियाँ पालें, जो आसानी से पाली जा सकती हों। शेड में बकरियों की संख्या जबरदस्ति नहीं बढ़ानी चाहिए।।
फार्म बनाने की लागत
फार्म बनाने की लागत बकरियों की संख्या पर निर्भर करती है। यहां पर एक यूनिट बकरियों के आधार पर फार्म बनाने की लगत की जानकारी दी जारी है।
आम तौर पर एक बकरी का वजन 25 किलो का होता है। इस लिए 300 रुए प्रति किलो की दर से एक बकरी की कीमत 7500 रुपए होती है।
इसी तरह से 30 किलो के एक बकरे की कुल कीमत 250 रुपए किलो की दर से 7500 रुपए हुई।
एक यूनिट में कुल 50 बकरियां और 2 बकरे आते हैं। इस लिए बकरियों के एक यूनिट खरीदने की कुल लागत निम्न होगी:-
| 50 बकरियों की कुल कीमत | 3,75,000 रुपए |
| 2 बकरे की कुल कीमत | 15,000 रुपए |
| एक यूनिट की कुल कीमत | 3,90,000 रुपए |
Leave a Comment
Rameshwar Haribhau jadhav Posted on 22-06-2019
Bor,& Shirohi
Reply