डेयरी
मोबाइल पर सीखें डेयरी व्यवसाय के गुर

पशुपलाकों के लिए उनका स्मार्टफोन कई समस्याओं का हल बन सकता है। वो न सिर्फ अपने स्मार्टफोन पर डेयरी व्यवसाय के गुर सीख सकते हैं, बल्कि मवेशियों के रख-रखाव से संबंधित जानकारियों समेत अन्य मुद्दों पर भी अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्लीकेशन्स हैं, जिनकी सहायता से पशुपालक ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही ऐप्स का जिक्र कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल पशुपालकों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
1) डेयरी हसबैंड्री प्रैक्टिसेस (हिंदी)
2) गोधन न्यूज
3) डेयरी पशुपालन- बाई डॉ. ए.के. रॉय
4) कैटेल फॉर्म मैनेजमेंट

डेयरी हसबैंड्री प्रैक्टिसेस (हिंदी)
एन.डी.डी.बी. (नेश्नल डेयरी डेवेलेप्मेंट बोर्ड) का यह ऐप स्मार्टफोन पर पशुपालन संबंधी मार्गदर्शिका है। इस ऐप में मवेशियों के आहार, उनके रोग और रोकथाम, मवेशियों की देखभाल कैसे करें, मवेशियों की बछड़ों की देखभाल आदि से संबंधित हर एक जानकारी दी गई है। मवेशियों को कौन सा चारा देना चाहिए, कब देना चाहिए और किस मात्रा में देना सही रहता है, जैसी बुनियादी जानकारी भी इस ऐप में मौजूद है। यह ऐप उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जो पशुपालन पहली बार कर रहें हैं।

गोधन न्यूज
इस मोबाइल ऐप में डेयरी व्यवसाय से जुड़ी खबरों के साथ साथ नए नए मुद्दों की जानकारी भी दी जाती है। गाय, भैंस, बकरी आदि के संबंधित हर जानकारी इस ऐप पर मुहैया है। इसके अलावा अलग अलग डेयरी उत्पादों की उपयोगिता आदि के बारे में भी बताया जाता है। साथ ही डेयरी व्यवसाय में इस्तेमाल होने वाले नए नए उपकरणों और उनकी उपयोगिता की जानकारी भी दी जाती है।

डेयरी पशुपालन- बाई डॉ. ए.के. रॉय
यह ऐप भी एक प्रकार की मार्गदर्शिका है, जिसमें नया व्यवसाय कैसे शुरू करें, मवेशियों के लिए शेड या पशुघर कैसे बनाएं, डेयरी व्यवसाय का कुशल प्रबंधन कैसे करें, मवेशियों की उत्पादक्ता कैसे बढ़ाएं, जैसी तमाम जानकारियां इस ऐप में दी गई हैं।

कैटेल फॉर्म मैनेजमेंट
यह ऐप उन पशुपालकों के लिए ज्यादा फायदेंमद है जो बड़े स्तर पर डेयरी का व्यवसाय करते हैं। इस ऐप में डेयरी फार्म का कुशल प्रबंधन कैसे करें, फार्म में इस्तेमाल होने वाली नई नई मशीनों की जानकारी, आदि उपलब्ध हैं। इस ऐप में अंग्रेजी और हिंदी भाषा का विकल्प मौजूद है जिसे पशुपालक अपनी सहूलियत के मुताबिक बदल सकते हैं। इस ऐप में पशुपालक अपने फार्म के अलग अलग मवेशियों की जानकारी भर कर व्यवसाय के मुनाफे और नुकसान का पता आसानी से लगा सकते हैं।
Leave a Comment