मछली पालन
मछली पालन से कमाए लाखो

बिहार के मोतीहारी के यतिनदर कश्यप मछली पालन से साल का लाखों कमा रहे हैं। 5 साल पहले बहुत कम जानकारी के साथ इस कारोबार में कदम रखने वाले यतिनदर आज साल के करीब 75 लाख कमा रहे हैं। यतिनदर बताते हैं कि 5 साल पहले जब उन्होंने इस काम को शुरु किया था, तब उनके पास इससे जुड़ी जानकारी कम थी। लेकिन वह इस कारोबार को करना चाहते थे, इस लिए अपनी मेहनत पर भरोसा करके उन्होंने इसे शुरु किया। जानकारी कम होने की वजह से शुरुआत में थोड़ी परेशानियों का सामना करने पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
कारोबार से जुड़ी जानकारी बढ़ाने के लिए भी उन्हें मेहनत की। उन्हें जहां से ज्ञान मिलता, वह उसे जमा करते जाते। अपनी जानकारी को और बढ़ाने और नई-नई तकनीकों को सीखने के लिए उन्होंने मछली पालन से संबंध रखने वाले कई जानकारों से भी बातचीत की। अपनी जुटाई जानकारी और जानकारों की राय को यतिनदर ने कारोबार में आजमाया और सफल रहे। आज यतिनदर 25 एकड़ के अपने तालाब से करीब 50 टन मछलियों का कारोबार करते हैं। वह अपने कारोबार से साल के करीब 75 लाख रुपए कमा लेते हैं। अपको बता दें कि मछली पालन करने के लिए तलाब बनाने में करीब 12 से 15 लाख रुपयों का खर्च आता है। चुंकि राज्य सरकार भी इस कारोबार को बढ़ावा देना चाहती है, इस लिए वह भी 50 प्रतिशित राशी तलाब बनाने के लिए देती है। कारोबार में मुनाफा अच्छा है। इसे देखते हुए और यतिनदर से प्रेरणा पा कर कई और किसान भी इस कारोबार कर रहे हैं।
Leave a Comment