खेती बाड़ी
परवल में नर-मादा पौधों का हो सही अनुपात

कैसे होती है परवल की खेती
परवल की बुआई अक्टूबर से नवंबर तक की जाती है। गर्मी में परवल का उत्पादन शुरू हो जाता है। इसकी खेती में प्रति बीघा करीब 25 से 30 हजार रुपए की लागत आती है। उत्पादन से प्रति बीघा करीब 60 हजार से 80 हजार का मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है।
क्या कहते हैं जानकार
जानकार बताते हैं कि किसान अगर फसल को उगाने में नर-मादा पौधे के 2:10 अनुपात का पालन करें, तो फसल के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। ज्यादातर किसानों को नर-मादा पौधे की पहचान नहीं होती है। अगर खेती के लिए नर और मादा पौधों का सही अनुपात नहीं है, तो परागण की क्रिया ठीक से नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से परवल बनने के पहले ही फूल पीला पड़ कर गिर जाता है।
कैसे पहचानें नर-मादा पौधे
जानकारों के मुताबिक परवल के पौधों में नर और मादा की पहचान आसानी से की जा सकती है। मादा फूल का अंडाशय यानि ओवरी फूली हुई होती है, जबकि नर फूल में ऐसा देखने को नहीं मिलता है। इसके साथ ही मादा का तना मोटा होता है जबकि नर का तना गूदेदार होता है। मादा पौधे में दो गांठों के बीच की दूरी कम होती है जबकि नर में यह ज्यादा होती है।
Leave a Comment