खेती बाड़ी

दीमकों से मिलेगा फसल को छुटकारा

फसलों में दीमक लगना किसानों के लिए बड़ी समस्या है। ये दीमकें फसल को बुआई से लेकर कटाई तक नुकसान पहुंचाती हैं। फसलों में दीमक लगने की सबसे बड़ी वजह गर्म वारावरण और जमीन में नमी की कमी है। ये फसलों की जड़ों में घुस कर उन्हें खोखला कर दी हैं। जानकारों की माने तो छोटे-छोटे उपायों की मदद से फसलों को दिमक लगने से बचाया जा सकता है। 

Image 2

दीमकों से बचाव के तरीके
1. फसल की कटाई के बाद खेत की गहरी जुताई करें।
2. फसलों की समय-समय पर सिंचाई करें जिससे जमीन में नमी बनी रहे।
3. खेत में नींम की खली का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसकी गंध से दीमकें दूर रहती है।
4. खेत में सड़ी-गली गोबर की खाद का ही इस्तेमाल करें। गोबर की कच्ची खाद दीमक के प्रकोप को बढा़ती है।
5. हींग का इस्तेमाल कर के भी फसलों को दीमकों से बचाया जा सकता है।

Image 3

खेत में दीमक लग गई हो तब क्या करें

अगर आपके खेत में दीमक लग गई है, तो उनसे छुटकारा पाने में भुट्टा आपकी बड़ी मदद कर सकता है। इसके लिए भुट्टे के दाने को छील लें। छीलने के बाद जो डंठल बच जाती है, उसे इक्टठा कर लें। इसे किसी मटके में डाल कर उसे अपने खेत में ऐसे गाढ़ें कि उसका मुंह जमीन से थोड़ा बाहर निकला हुआ हो। अब इस मटके के ऊपर कोई कपड़ा बांध कर उसमें पानी भर लें और कुछ दिनों के लिए उसे खेत में दबा हुआ छोड़ दें। कुछ दिनों में आपको यह घड़ा दीमकों से भरा हुआ दिखेगा। अब इसे घड़े को बाहर निकाल कर आग में गरम कर लें। जिससे उस मटके अंदर मौजूद दीमकें मर जाएंगी। इस तरह के मटके आप अपने खेतों में 100-100 मीटर की दूरी पर गाढ़ दें। इस प्रक्रिया को डंठल बदल-बदल कर कम से कम 5 बार दोहराएं। अगर 5 बार में भी दीमक खत्म न हुई तो इसे तब तक दोहराते रहें जब दीमकें खत्म न हो जाएं।

Leave a Comment